Tuesday, 24 May 2016

छुओगे तो फैलेगा

'सलमान सर मैंने आपकी बेइज्जती नहीं की, 'सुल्तान' से मेरा गाना मत हटाइए' 



Arijit Singh posts public apology to ‘Sultan’ Salman Khan, pleading to retain his song; deletes it later

‘मैं जानता हूं कि इसका आप पर कोई असर नहीं होगा, मिस्टर सलमान खान. लेकिन मुझे ये कहना जरूरी था.’
फिल्म इंडस्ट्री में अंदरखाने इतने विवाद, इतनी नाराजगियां चलती रहती हैं कि कोई अंदाजा नहीं लगा सकता. किसने किस पार्टी में किसके कान उमेंठे, यह जिंदगी भर की बात हो जाती है. और अगर एक तरफ सलमान खान हों तो कहते हैं कि सामने वाले को करियर में इसका नुकसान झेलना पड़ता है. आज कल के सबसे पॉपुलर सिंगर अरिजित सिंह ने सलमान खान से पब्लिकली माफी मांगकर सबको चौंका दिया है.
अरिजित ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर सलमान खान से माफी मांगी है. उनका कहना है कि सलमान को ऐसा लगा कि मैंने कहीं पर उनकी बेइज्जती की है. वे इस बात से नाराज हैं और इसलिए उन्होंने ‘सुल्तान’ फिल्म से उनका गाया गाना हटवा दिया है. इसलिए अरिजित ने उन्हें फेसबुक पर ‘सॉरी’ कहा है और खुद को उनका बड़ा फैन बताया है.
ये मसला दरअसल किसी शो का है, जिसे अरिजित ने साफ-साफ नहीं लिखा है. कहा जा रहा है कि अरिजित और सलमान के बीच हल्की-फुल्ही बहस 2014 में हुए स्टार गिल्ड अवॉर्ड के दौरान हुई थी. इस अवॉर्ड फंक्शन में अरिजित को आशिकी-2 के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था. अवॉर्ड फंक्शन को सलमान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे थे. अरिजित अलसाए हुए से स्टेज पर आते हैं, उसके बाद दोनों के बीच कुछ बातें हुईं.
सलमान खान: सो गए थे?
अरिजित: आप लोगों ने सुला दिया था तब से.
सलमान खान: इसमें हमारा कोई दोष नहीं है. ऐसे गाने बजते रहेंगे.
(इसके बाद सलमान अरिजीत सिंह के गाए गाने ‘तुम ही हो’ की टोन में गाते हैं.. दारा रा रा.. दारा रा रा. और कहते हैं,  ‘इसमें तो नींद ही आएगी.’)
अरिजित: डेफेनेटिली
सलमान खान: सुनो दो. हमको भी सिखाओ.
इसके बाद अरिजित ‘क्योंकि तुम ही हो’ गाना गाते हैं. सलमान अरिजित के पीछे-पीछे गाते हैं.
सलमान खान: वैरी गुड, यू डिजर्व दिस अवॉर्ड.
Be More Viral :-  Contact Us

No comments:

Post a Comment