Friday, 10 June 2016

Helloooooooo Viral..............................

1. ये okbjy कौन है?

Hi!
okbjy U;wt ,aM xksfli  को आपसे मिलकर टोकरा भर खुशी हुई. यहां हम एक छोटू सा इंट्रो देंगे. ताकि आप हमें जान सकें और दिलबर दोस्ती का सिलसिला शुरू हो सके.
देश आज जबर जवान है. यानी भारत में सबसे ज्यादा लल्ली और लल्लन हैं. इनमें जो कतल किस्म के शातिर, चतुर और चैंपियन होते हैं, उन्हें देस लल्लनटॉप कहता है. और जो इसमें भी टॉपमटॉप हों, उसे कहते हैंदी लल्लनटॉप’. हम वही हैं.
okbjy U;wt ,aM xksfli  एक लौंडपने से भरपूर नई हिंदी वेबसाइट है. इसके तेवर और जबान, सब कुछभदेस इन योर फेसहोगा. क्योंकि हम-आप असल में ऐसे ही हैं.
यहां न्यूज होगी, लेकिन वही जिस पर आप बांहें चढ़ा बहस करते हैं. इसके अलावा होंगे मजेदार फैक्ट, किस्से, क्विज, रिव्यू और दुनिया भर की जानकारी. जिसे पढ़कर आपको जाबड़ फीलिंग आए और आप जरूरी जगहों पर जी-भर चौड़े हो सकें.
हमारा मकसद है बक्सर से लेकर बीकानेर तक की जवानियों को जानकारी देना. उन सब चीजों की जो दुनिया को हिला रही हैं. हमारे घर में एक तहखाना भी है, जहां अंधेरे को रौशनी का टीका लगाया जाता है. ऐसी बातों पर खुली बात करके, जिन पर चुनी हुई चुप्पी साध हमारी सभ्यता कब्ज की शिकार हो गई है.

बाकी ये शुरुआत है. हम बच्चे अच्छे हैं, तो सुधार की गुंजाइश भी छोड़ रखी है. सो सरकार, आपका सजेशन सर माथे पर.

No comments:

Post a Comment