Friday, 10 June 2016

सबकी पिच्चर चल रही है, अपनी का स्टेटस चेक कर लो

फिल्मी किस्से तो पढ़ लिए. फिल्म देखते जिंदगी बीती जा रही है. अपने अंदर सबको करीना, कंगना, करिश्मा, बिपाशा, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रजनीकांत से बच्चन अमिताभ तक नजर आने लगते हैं. कुछ फिल्में तो ऐसी हैं कि उनका एक एक डायलॉग रटा है. तुम धांय से शोले निकाल लाओगे. अरे कुछ उसके आगे की बात भी करो मियां. तिरंगा फिल्म याद करो. उससे होकर नए जमाने में आओ. गैंग्स ऑफ वासेपुर. एक सीन या एक डायलॉग भूल जाएं तो बताना.
बहुत हुई बतकही. अब थोड़ा ज्ञान चेक कर लिया जाए बॉलीवुड पर. हम पूरा इंडियन सिनेमा पर क्वेस्चन करेंगे. आपको एक एक कर जवाब देना है. जितना आता है उतना बताओ. प्यार मोहब्बत सिनेमा का क्विज है. तो खेलो.
1. इंडिया में बॉलीवुड से पहले किस फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड से इंस्पायर्ड था?
  1. पंजाबी
  2. तेलुगू
  3. बंगाली
  4. भोजपुरी
2. पहली बोलती फिल्म के डायरेक्टर कौन थे?
  1. गुरुदत्त
  2. बिमल रॉय
  3. दादा साहब फाल्के
  4. अर्देशिर इरानी
3. बॉलीवुड की पहली कलर फिल्म कौन सी थी?
  1. किसान कन्या
  2. राजा हरिश्चंद्र
  3. आलम आरा
  4. मदर इंडिया
4. बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड किसके नाम पर है?
  1. अर्देशिर इरानी
  2. गुरुदत्त
  3. मकबूल खान
  4. दादा साहब फाल्के
5. बॉलीवुड फिल्मों में नाच और गानों का कांसेप्ट किधर से आया?
  1. साउथ की फिल्मों से
  2. हॉलीवुड से
  3. संस्कृत नाटकों से
  4. बंगाली सिनेमा से
6. पहली बॉलीवुड की फिल्म राजा हरिश्चंद्र कितने मिनट की फिल्म थी?
  1. 50 मिनट
  2. 60 मिनट
  3. 120 मिनट
  4. 80 मिनट
7. हिंदी फिल्मों की पहली एक्ट्रेस कौन थी?
  1. देविका रानी
  2. नादिरा
  3. जुबैदा
  4. मीना कुमारी
8. कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार पहुंचने और अवार्ड जीतने वाली फिल्म कौन सी थी
  1. आग
  2. नीचा नगर
  3. मदर इंडिया
  4. आलम आरा
9. फिल्मों के प्रचार का कौन सा तरीका सबसे पहले इस्तेमाल हुआ?
  1. रेडियो पर ऐड देकर
  2. टीवी पर ट्रेलर दिखा कर
  3. पेंट से पोस्टर बना कर
  4. गाड़ियों में पंप्लेट लगा कर
10. बॉलीवुड की पहली अंग्रेजी भाषा की फिल्म कौन सी थी?
  1. अमेरिकन देसी
  2. कर्मा
  3. फायर
  4. मित्र

No comments:

Post a Comment